ब्रेकिग।
अनियमितताओं के आरोपों पर कल्जीखाल ब्लॉक में तालाबंदी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जोरदार प्रदर्शन।
पौड़ी जनपद के कल्जीखाल विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आया। ब्लॉक कार्यालय में व्याप्त कथित अनियमितताओं, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Pauri, Garhwal | Jul 3, 2026