बिंदकी: जाफराबाद गांव में सरिया सीधा करते समय युवक हाइट टेंशन लाइन में छू जाने से करंट की चपेट में आया, सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जाफराबाद गांव में युवक रोशन उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र गंगासागर गांव के एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार को दिन में 10:30 बजे सरिया से लोहे का जाल बना रहा था तभी सरिया सीधा करते समय सरिया अचानक हाई टेंशन लाइन में छू गई। जिसके चलते युवक रोशन करंट की चपेट में आ गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।