बरेली: बरेली में मंदिर के गेट पर मांस के टुकड़े फेंकने से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई हरकत, आरोपी हिरासत में
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विभूतिनाथ मंदिर के गेट पर मांस के टुकड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर के पास जमा हो गए। बताया जा रहा है कि मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक की संदिग्ध हरकत कैद होने की बात सामने आई। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक को पकड़कर