विभूतिपुर: विभूतिपुर के साहपुर चौक पर शव के साथ मुख्य सड़क जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, कई नामजद
शाहपुर चौक पर मुख्य सड़क को अवैध रुप से जाम कर यातायात बाधित करने, गाली-गलौच करने, महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने स्वयं के बयान पर असमाजिक तत्वों के विरुद्ध विभूतिपुर थाने में 14 ज्ञात 50-60 के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।