विभूतिपुर: विभूतिपुर के बेलसंडी डीह में जमीन हड़पने के नियत से किया मारपीट, पीड़ित थाने आवेदन देकर न्याय की लगाईं गुहार
बेलसंडी डीह वार्ड 6 निवासी नंदलाल पंडित की पत्नी अनीता देवी ने जमीन हड़पने के नियत से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत की है। कहा है कि मुझे मेरे जमीन से बेदखल करना चाहता है मुझे और मेरा पूरा परिवार पर हमला करके घर से बेघर कर दिया है गंदी-गंदी गाली गलौज व मारपीट करके सर और पैर जख्मी कर दिया। पति को मारपीट कर जख्मी दिया है।