विभूतिपुर: विभूतिपुर के बेलसंडीतारा वार्ड 3 में पंचशील ध्वजारोहन के साथ गौतम बुद्ध व बाबा साहब को किया नमन
बेलसंडीतारा वार्ड 3 स्थित शिक्षा सेवक राजाराम महतो और सुमन सौरभ के आवासीय परिसर में गुरुवार को समारोह पूर्वक पंचशील ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम महतो ने की। संचालन शिक्षक हरिनंदन राम ने की।