सतबरवा: सतबरवा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, विसर्जन जुलूस में डीजे और फूहड़ गीतों पर रोक
सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार पूर्वाहन 11 बजे से सतबरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। संचालन करते हुए थाना प्रभारी अंचित कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जुलूस के दौरान डीजे पर रोक रहेगी। फ़ूहड़ गीत बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन जुलूस को रात 8 बजे तक समाप्त कर देना होगा।