गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने महिला को तीन तलाक देने और मारपीट के मामले में ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी खुशनुमा ने सोमवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला का निकाह 17 फरवरी 2026 को जनपद बदायूं के बिसौली के मोहल्ला शीशमहल निवासी जौएब के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।