ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर में रेल यात्री कल्याण परिषद की बैठक, नई रेल लाइन की मांग उठी, प्लेटफार्म कार्य की देखरेख
रघुनाथपुर रेल यात्री कल्याण परिषद के तत्वावधान में रविवार को रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ सदस्य सीताराम ठाकुर ने की। इस दौरान क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग रघुनाथपुर से बलिया तक नई रेलवे लाइन निर्माण को एक बार फिर प्रमुखता से उठाया गया।