कोईलवर: कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
दानापुर-आरा रेलखंड के कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव निवासी 80 वर्षीय बुधिया देवी, पति स्व. नन्हे राय के रूप में हुई है।