नावकोठी: कन्या अपग्रेड प्लस टू स्कूल पहसारा में बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
अपग्रेड गर्ल्स प्लस टू स्कूल पहसारा में बुधवार को स्कूली बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने पोषक क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाला। हेड मास्टर पिंकी कुमारी ने बताया कि बच्चों के अंदर राष्ट्रीयता एवं प्रेम सद्भावना की भावना विकसित करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इससे लोगों को देश के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी