Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
usr83211808
1
बस्ती: महादेव विधायक दूधराम ने अपनी ही सरकार के थानाध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप
Basti, Basti
| Nov 4, 2026
सुभासपा के विधायक दूधराम ने नगर थाने के प्रभारी पर शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। विधायक की यह शिकायत सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
MORE NEWS
अब बस्ती में होगी CTET की परीक्षा, सपा सांसद Ram Prasad Chaudhary ने लिखा था पत्र
Basti, Basti | Nov 10, 2026
बाबा साहब डा. अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को लखनऊ कूंच करेंगे बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बैठक में बनी रणनीतिः सौंपी जिम्मेदारी बस्ती। मंगलवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सिल्लो (भीरवा) में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग भाईचारा के सहसंयोजक अभय पटेल सिल्लो ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा के कई मंडलों के मुख्य मंडल संयोजक एडवोकेट भीम राजभर ने कहा कि 6 दिसम्बर को बस्ती सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। कहा कि कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विचारों को सुनें तथा बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचना है। सभी लोग एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं तथा बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए किए गए कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता रामचेत निराला ने की। वहीं बैठक के नेतृत्वकर्ता अभय पटेल सिल्लो ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में लोग 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया। बैठक में आशुतोष सिंह, सुरेंद्र आजाद, अश्वनी कुमार शर्मा, अनुराग चौधरी, राधेश्याम चौधरी, रंजीत विश्वकर्मा, रामचरित चौधरी, उत्तम, विनय वर्मा, कौशलेंद्र वर्मा, रविंद्र गौतम, निर्मला प्रसाद, हीरालाल, सतगुरु प्रसाद, रामकिशोर, आज्ञाराम चौधरी, राम रतन चौधरी, पलटू राम वर्मा, राम अवध, गुरु प्रसाद, जयप्रकाश, रामकृष्ण, सुग्रीव, पंकज प्रताप राणा, सिद्धार्थ, सत्य प्रकाश और राजन राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Nov 10, 2026
निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज निषाद की मांग हुई पूरी, मत्स्य विभाग के अधिकारी का स्थानांतरण...... #everyonefollowers #निषादपार्टी #वायरल #trendingpost #bastinews
Basti, Basti | Nov 10, 2026
रंग लाई सांसद राम प्रसाद चौधरी की पहल, अब बस्ती में होगी सी.टी.ई.टी. परीक्षा बस्ती। समाजवादी पार्टी के सांसद राम प्रसाद चौधरी की पहल रंग लाई है, अब बस्ती में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सी.टी.ई.टी. का परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा। इससे बस्ती सहित आसपास के जनपदों के हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद राम प्रसाद चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयन्ती चौधरी ने उन्हें पत्र भेजकर कहा है कि आगामी दिसम्बर 2026 में होने वाली सी.टी.ई.टी. परीक्षा बस्ती में भी होगी। ज्ञात रहे कि बस्ती में परीक्षा केंद्र न होने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए गोरखपुर, लखनऊ अथवा वाराणसी जैसे दूरस्थ जनपदों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। खासकर महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवागमन और ठहरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने अपने पत्र में यह भी कहा था कि बस्ती जनपद में परीक्षा केंद्र के संचालन के लिए पर्याप्त शिक्षण संस्थान, सुगम यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे में यहां सी.टी.इ.टी. परीक्षा केंद्र स्थापित करना पूरी तरह उपयुक्त और व्यावहारिक है। सांसद की इस पहल के बाद अब बस्ती में सी.टी.ई.टी. परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाने की मांग पूरी होने से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। इससे न केवल बस्ती बल्कि सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर के युवाओं को भी परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने बताया कि सी.टी.इ.टी. परीक्षा देने के लिये छात्रों को दूर दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था और उन्हें असुविधा होती थी, इसे देखते हुये उन्होने सांसद राम प्रसाद चौधरी को पत्र दिया था, इसे सांसद ने गंभीरता से लिया और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को अपने स्तर से पत्र भेजा। इसे स्वीकार कर लिया गया है।यह पहल सराहनीय है।
Basti, Basti | Nov 10, 2026
Basti, Basti | Nov 10, 2026
*🔴 जनपद बस्ती : छावनी पुलिस का सख्त पहरा, त्योहारों पर शांति व्यवस्था चाक-चौबंद* 09नवंबर 2026 *थाना प्रभारी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में छावनी पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग* लक्ष्मी पूजा एवं छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए छावनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक * श्यामकांत * के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हरैया *स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* ने मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया। *राणा जी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने* कस्बा छावनी, राम जानकी तिराहा, कस्बा विक्रमजोत, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए अराजक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। यातायात माह के दृष्टिगत *राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान आमजनमानस एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। छावनी पुलिस द्वारा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 9, 2026
बस्ती के कटरा अंडरपास के पास कबाड़ में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम बस्ती। शहर के कटरा अंडरपास के पास कबाड़ में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Basti, Basti | Nov 9, 2026
*जय श्री राम 🙏🚩* आज अयोध्या धाम पहुंचकर मन धन्य हो गया। सबसे पहले पावन सरयू नदी में स्नान कर तन-मन शुद्ध हुआ। सरयू के पवित्र जल में डुबकी लगाते ही सारी थकान दूर हो गई। इसके बाद श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर श्री हनुमान जी के दर्शन किए। बजरंगबली के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमानगढ़ी में गूंजते जयकारों से मन में नई ऊर्जा आ गई। तत्पश्चात कनक भवन मंदिर पर श्री सीता-राम जी के दिव्य दर्शन किए। कनक भवन की भव्यता और शांति देखकर मन भाव-विभोर हो गया।प्रभु श्री राम और माता सीता के चरणों में शीश नवाया। इस पावन यात्रा में अपने मित्रों का साथ और भी खास रहा। मित्रों के साथ की गई यह यात्रा जीवन भर याद रहेगी। अयोध्या की गलियों में राम नाम की गूंज मन को छू गई। प्रभु से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अयोध्या आकर ऐसा लगा जैसे साक्षात रामलोक में आ गए हों। जय सियाराम, जय हनुमान, जय अयोध्या धाम 🙏🚩
Basti, Basti | Nov 9, 2026
*🔴 BREAKING NEWS - बस्ती* *मूड घाट सर्विस रोड के किनारे कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार* घटना रात 7:13 की है बस्ती से इस वक्त की बड़ी खबर। मूड घाट सर्विस रोड के किनारे स्थित कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका लाल हो गया। कबाड़ में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के जवान गाड़ी के ऊपर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डालकर पानी की बौछार से आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग पर काबू पाने का प्रयास अभी भी जारी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 9, 2026