रावला: 6KND गांव में युवक के साथ मारपीट कर ₹10,000 की नगदी छीनी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रावला थाना क्षेत्र के 6 KND गांव में युवक के साथ मारपीट कर ₹10000 की नगदी छीन ली इस मामले में रावला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र कुमार ने थाने में हाजिर होकर कहां की सोनू और एक अन्य के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई 10000 की नगदी छीन ली और मोबाइल भी छीन लिया।