एक आवाज का इंतजार करता रह गया परिवार, पूल में मिली मासूम की लाश
मां-बाप दिनभर मजदूरी कर रहे थे... ताकि अपने बेटे का भविष्य संवार सकें। लेकिन उन्हें क्या पता था कि शाम होते-होते उनका डेढ़ साल का लाल उनसे हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। बांसवाड़ा के अहमदपुरा इलाके में सेंट्रल जेल के पास एक निर्माणाधीन साइट पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूर दंपति का डेढ़ साल का बेटा आयुष वहीं आसपास खेल रहा था। काम खत्म होने के बाद जब माता-पिता ने उसे आवाज लगाई, तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया।
घबराए परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद पास बने स्विमिंग पूल में आयुष पानी में डूबा मिला। परिजन उसे सीने से लगाकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिस घर में मासूम की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और अपनों को खोने का दर्द बाकी है।
#Banswara #BanswaraNews #OperationTrinetra #PetrolDieselSmuggling #FuelSmuggling