बीना: लगातार बारिश से देहरी रोड स्थित मोतीचूर पुल डूबा, रास्ता बंद
Bina, Sagar | Aug 21, 2025 बिना में रात भर से तेज बारिश हो रही है। जिसकी वजह से क्षेत्र में जगह-जगह पानी भर गया और लोग बारिश से परेशान हो गए। वही तेज बारिश की वजह से मोतीचूर नदी फिर उफान पर आ गई और देहरी रोड स्थित मोतीचूर पुल पूरी तरह से डूब गया। जिससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। और वाहन चालक पुल से पानी उतरने का इंतजार करते रहे।