बीना: लिंक रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व पीएम की जन्म जयंती मनाई गई, कार्यकर्ता मौजूद रहे
Bina, Sagar | Aug 20, 2025 लिंक रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। बुधवार को हुए कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।