बांदा: विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और अपराध की समीक्षा बैठक की
Banda, Banda | Dec 27, 2025 बांदा की विकास भवन सभागार में शनिवार को कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पहुंचे। जहां पर इन्होंने अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों व अपराध की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जहां पर सभी अधिकारियों ने अपनी अपनी रिपोर्ट रखी।