जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 13 वर्षीय बच्ची के इलाज के लिए उसकी मां द्वारा सहायता की गुहार लगाए जाने पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित मदद प्रदान की है। बुधवार को करीब 11 बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पीड़ित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।