महोबा: विधायक राकेश गोस्वामी के प्रयासों से वीरभूमि महाविद्यालय में 30 नए पदों को मिली मंजूरी
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 सदर विधायक राकेश गोस्वामी के प्रयासों से राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 नए पदों के सृजन को शासन ने मंजूरी दे दी है। इनमें 28 असिस्टेंट प्रोफेसर और 2 गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं। लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे महाविद्यालय में अब कई विषयों के लिए नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। विधायक ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।