आज दिनांक 15.07.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ रोहतास जिले में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया तथा माननीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग, स्थानीय सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
रोहतास जिले के पांच नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इनमें राजकीय डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा, राजकीय डिग्री कॉलेज संझौली, राजकीय डिग्री कॉलेज काराकाट, राजकीय डिग्री कॉलेज रोहतास एवं राजकीय डिग्री कॉलेज शिवसागर शामिल हैं। इन महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा प्रत्येक छात्र-छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर उपलब्ध कराना है। नवस्थापित डिग्री कॉलेज न केवल शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का भी मजबूत आधार बनेंगे। विभिन्न प्रखंडों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ शहरों की नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय एवं आर्थिक संसाधनों की बचत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। अभिभावकों में भी इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा गया है।
#IPRD
#BiharEducationDepartment
#BiharGovernment
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
61 views | Patna, Bihar | Jul 15, 2026