कोडरमा: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध ढिबरा लदे 4 ऑटो और 1 टोटो जब्त, माफियाओं में हड़कंप
वन प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। डीएफओ (DFO) के सख्त निर्देश पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध ढिबरा (Mica scrap) लदे पांच वाहनों को शनिवार सुबह 6 बजे जब्त किया है।