कोडरमा: कोडरमा घाटी: रिफाइन ट्रक और गैस टैंकर की टक्कर के बाद, ग्रामीणों में रिफाइंड लूटने की होड़
कोडरमा घाटी में एनएच-20 पर एक ट्रक और गैस टैंकर में जोरदार टक्कर शनिवार को 12 बजे हो गई। बंगाल से बिहार की ओर जा रही ट्रक में रिफाइन तेल लदा हुआ था। टक्कर के बाद ट्रक के कई पैकेट सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि गैस टैंकर खाली थी, वरना हादसा बेहद गंभीर रूप ले सकता था।