कोडरमा: मांगे पूरी न होने पर झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के कर्मचारी शुक्रवार से अपने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के द्वारा समाहरणालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी के द्वारा बताया गया कि संघ के द्वारा मांगों को लेकर जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा गया था।