हायाघाट: हायाघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी को घर से किया गिरफ्तार
हायाघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हायाघाट थाना कांड संख्या-14/26, धारा-109 बीएनएस के अप्राथमिकी अभियुक्त सन्नी पासवान, पिता राम शकील पासवान, निवासी रतनपुरा, थाना एपीएम, जिला दरभंगा को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी।