सरैया: खैरा गांव में अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान
सरैया प्रखंड क्षेत्र के खैरा गांव में सोमवार दिन करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से चार घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है।आग लगने के बाद ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण आग तेजी से फै