बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला फाटक बाजार में नल से पानी पी रहे वृद्ध को डंडे से पीटने का आरोप, हाथ हुआ फ्रैक्चर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला फाटक बाजार में कल्लू उम्र 60 वर्ष निवासी मोहल्ला मीरखपुर कस्बा बिंदकी नल में पानी पी रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने डंडे से पिटाई शुरू कर दी जिसके चलते वृद्ध को गंभीर चोट आई और उनका एक हाथ फैक्चर हो गया। वृद्ध को सोमवार की दोपहर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई।