सरदारशहर: महिला मंडल के पास गाय के बच्चे के कटे हुए अवशेष मिलने पर गौ भक्तों ने जताया आक्रोश, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
सरदारशहर के महिला मंडल के पास शनिवार शाम 6 बजे बच्चे के कटे हुए अवशेष मिलने पर शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे गो भक्तों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाय के बच्चे के अवशेषों को एकत्रित कर मौके पर ही पशु चिकित्सालय के डॉ केसरी चंद नाई को बुलाकर निरीक्षण करवाया।