सरदारशहर: वार्ड-29 निवासी एक व्यक्ति ने 3 जनों के खिलाफ चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का मामला कराया दर्ज
सरदारशहर पुलिस थाने में शुक्रवार शाम 4 बजे चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड 29 निवासी प्रमोद कुमार दूगड़ ने रिपोर्ट दी कि ओसवाल समाज एवं मौहल्ले का निरंजन सिंघी उसका व उसके पुत्र का इनकम टैक्स रिर्टन का काम करता है। आज से करीब 6-7 महीने पहले निरंजन ने मुझे कहा कि रिर्टन भरने के लिए दो खाली चेक चाहिए।