सरदारशहर: मनसा देवी मंदिर में विप्र बंधुओं ने विप्र फाउंडेशन प्रतिभा सम्मान और दीपावली स्नेह मिलन समारोह के पोस्टर का किया विमोचन
राम मंच गांधी विद्या मंदिर में 20 अक्टूबर को विप्र फाउंडेशन सरदारशहर इकाई के द्वारा विशाल विप्र प्रतिभा सम्मान व दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की तैयारियों को भव्य रूप प्रदान करने के लिए भी विप्र फाउंडेशन के बंधुओ द्वारा मनसा माता मंदिर में शनिवार शाम 4 बजे पोस्टर का विमोचन किया गया।