सरदारशहर: ताल मैदान में चल रही रामलीला में लंका पर आक्रमण के लिए पहुंची श्रीराम सेना, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूरा ताल मैदान
सरदारशहर के ताल मैदान में एकता मंच और श्री लोक रंजन परिषद की ओर से सरदारशहर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत लाल मैदान में नवरात्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं उसी के तहत रात्रि के समय रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू हुई रामलीला का रात्रि 12 बजे तक आयोजन किया गया।