यमुनानगर, 22 अक्तूबर- हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल प्रतियोगिताओं- 2026 को जिला बाल कल्याण परिषद यमुनानगर में दूसरे दिन भी बच्चों ने दिखाई प्रतिभा। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिन्दर सिंह ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा निखारने हेतु हर वर्ष बाल भवन यमुनानगर में बाल महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं ताकि उन्हें उचित मंच मिल सके।
कार्यक्रम के समन्वयक शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन प्रतियोगिताओं में ग्रुप द्वितीय कक्षा छठी से आठवी तक के 23 स्कूलों के लगभग 220 छात्रों ने भाग लिया। इन में क्विज, एकल व समूह देशभक्ति गायन, दीया व मोमबत्ती सजावट, पोस्टर और स्केचिंग ऑन द स्पॉट प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट दी गई। स्केचिंग ऑन द स्पॉट में अनुराग ने पहला, प्रियम ने दूसरा और विराट वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में गौतम प्रथम, सरताज कम्बोज द्वितीय और सानवी कंबोज तृतीय स्थान पर रहे। एकल गायन में स्मृत ने पहला, राजन ने दूसरा और जाह्नवी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। देशभक्ति समूह गायन में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल हुड्डा जगाधरी की टीम प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी द्वितीय और होली मदर पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीम ने पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय चाहड़ों की टीम ने दूसरा और और सरस्वती सी से स्कूल शुगर मिल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीया व कैंडल सजावट में हरसुख कौर प्रथम, रश्मि द्वितीय और आराध्य तृतीय रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिल्की, ममता, गुलबशा, नवीन, संजीव ओझा, पीओ कर्मवीर, अंकित पांडे, सोहन सिंह सहित समस्त स्टाफ ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। शिक्षक आस्था श्रीवास्तव, उर्मिल धीमान, योगेश, अभिषेक, प्रिंस वर्मा, रजनी, मनजीत सिंह व किरण ने बतौर निर्णायक भूमिका निभाई। मंच संचालन बाल कुंज छछरौली से पीओ दीपक कुमार मंथन ने सुचारू रूप से किया।