मैहर: मैहर में ‘नमो सेवा’ के तहत विभिन्न स्थलों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
मैहर। गांधी जयंती के अवसर पर ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम के तहत मां शारदा मंदिर की प्राचीन बावली, उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम और सिविल अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई मित्रों को शॉल, श्रीफल और नाश्ते के पैकेट देकर सम्मानित किया गया।