चान्हो: बीएयू कर्मियों को बेसिक कंप्यूटर साक्षरता का दिया गया प्रशिक्षण।
Chanho, Ranchi | May 3, 2024 राँची विश्वविद्यालय कर्मियों में कौशल विकास के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग ने बेसिक कंप्यूटर साक्षरता एवं जागरूकता विषय पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। शुक्रवार को समापन सत्र में पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ सुशील प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया।