चान्हो: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज, इन जिले में सबसे अधिक।
Chanho, Ranchi | May 2, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि अब तक झारखंड में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें सबसे अधिक पलामू, हजारीबाग और रांची में 6-6 मामले दर्ज हुए हैं। धनबाद में 5, सरायकेला खारसावां में 4, गढ़वा और गिरिडीह में 3-3, सिमडेगा में 2 और साहेबगंज व खूंटी में 1-1 मामले दर्ज हुए हैं।