चान्हो: रांची जिले के बुण्डू, तमाड़, चान्हो, माण्डर, बेड़ो, इटकी एवं लापुंग प्रखण्ड में ड्राई डे घोषित।
Chanho, Ranchi | May 2, 2024 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 C के प्रावधानों के तहत रांची जिले के बुण्डू, तमाड़, चान्हो, माण्डर, बेड़ो, इटकी एवं लापुंग प्रखण्ड में दिनांक 11.05.2024 के अपराह्न 5ः00 बजे से मतदान समाप्ति तक के लिए ड्राई डे घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आदेश जारी किया गया है।