गुन्नौर: जुनावई थाना पुलिस ने विवाहिता की दहेज के लिए हत्या के मामले में पति सहित 4 लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी यूनिस अली ने अपनी बेटी फरहीन का निकाह करीब एक वर्ष पहले जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पतरिया निवासी शमशुल के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर फरहीन को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे फरहीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।