ललितपुर: ग्राम खिरिया खुर्द निवासी किसान खेत पर सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आया, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
ग्राम मुहरा के मजरा खिरिया खुर्द निवासी एक किसान गुरुवार शाम के समय खेत पर सिंचाई करने के लिए गया हुआ था।जब देर रात्रि उसकी पत्नी पहुंची तो अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।परिजनों द्वारा तत्काल ही उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां गुरुवार रात्रि करीबन 11:30 बजे डॉक्टर्स ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।