बरेली: बरेली में मामूली विवाद बना खूनी संग्राम, दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सराय तल्फी में मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हिंसक घटना में एक युवक, एक किशोरी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर