दतिया: बसवाहा के पास बाइक में साड़ी फंसने से महिला घायल, भांडेर अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर पति ने लगाए आरोप
Datia, Datia | May 12, 2026 दुरसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवाहा गांव के पास मंगलवार को एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। बताया गया है कि महिला बाइक पर अपने पति के साथ जा रही थी, तभी चलते समय उसकी साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। इससे महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया।