बंदरा: बंदरा प्रखंड सभागार में गूंजी बीडीओ के कार्यों की तारीफ, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड सभागार में बुधवार दोपहर करीब दो बजे से बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आमना वसी के तबादले पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने बीडीओ आमना वसी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी ने की, जबकि संचालन डीडीओ नीरज कुमार ने किया।