बरियारपुर: 500 से अधिक भूमिहीन परिवारों ने जमीन हेतु आवेदन किया
मुंगेर। सदर अंचल में इन दिनों जमीन की आस में भूमिहीनों की भीड़ उमड़ रही है। आवास एवं अन्य जरूरतों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अब तक 500 से अधिक लोगों ने अंचल कार्यालय में आवेदन दिया है। आवेदन जमा करने का सिलसिला अभी भी जारी है। अंचल अधिकारी अंजलि ने बताया कि भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए राजस्व कर्मचारियों को जमीन की खोज