सादाबाद: चमरपुरा के युवक की गुरुग्राम में हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम, ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप
सहपऊ थाना क्षेत्र के चमरपुरा का एक युवक साहिल गुरुग्राम के बादशाहपुर में ठेकेदार के अंडर में काम करता था जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही इस बात की सूचना परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। उनके द्वारा ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया है।