जमुई: अम्बा सिमरिया के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक घायल
Jamui, Jamui | May 29, 2026 जमुई- लखिसराय मुख्य मार्ग पर अम्बा सिमरिया के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन द्वारा गुरुवार की रात 8:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।