सावर: तरूण हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर नगर में समाज ने भरी हुंकार, राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Sawar, Ajmer | Mar 13, 2026 तरुण हत्याकांड के विरोध में समाज का आक्रोश गहराता जा रहा है।शुक्रवार को दोपहर 1 बजे खटीक समाज द्वारा नगर में आक्रोश व्यक्त करते हुए उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।इस ज्ञापन में जघन्य अपराध के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने व पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की गई है।