मौजमाबाद: शाहपुरा थाना पुलिस ने प्राइवेट कॉलिंग कंपनी में काम करने वाली लड़कियों को बहला-फुसला कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में शाहपुरा थाना पुलिस ने एक प्राइवेट कॉलिंग कंपनी में कॉलिंग का काम करने वाली लड़कियों को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी रवि प्रजापत को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने है आरोपी आदतन अपराधी है।