जमुई: लखनपुर में मवेशी चराने गया युवक का शव खेत में मिला, परिजनों ने वज्रपात से मौत की दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 20, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के करीब खेत से संदिग्ध हालत में (18) वर्षीय युवक के शव को बरामद किया गया है। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक की मौत वज्रपात के चपेट में आने हुआ है। मृतक की पहचान लखनपुर गांव निवासी किशोर रावत का (18) पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।