नवगछिया: श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ राजेन्द्र कॉलोनी में मनायी गयी, कई श्रद्धालु शामिल हुए
जय श्री राम सेवा संघ नवगछिया के तत्वाधान में गुरुवार को राजेंद्र कॉलोनी नवगछिया में जय श्री राम मंदिर,अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर पूजा, आरती एवं प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पूजन और आरती इत्यादि का कार्यक्रम पंडित अजीत बाबा ने सम्पन्न कराया। वहीं प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया।