चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने सामने, जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे कई घायल।
बदायूं में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।दरअसल थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए तथा लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। घटना के दौरान पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2026