लोहरदगा: सदर अस्पताल में जय श्रीराम समिति के सदस्य ने महिला मरीज को रक्तदान कर बचाया
इंसानियत व सेवा की मिसाल कायम करते हुए जय श्रीराम समिति के सदस्यों ने एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर उसकी जान बचाई। शनिवार शाम 7 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाजरत किस्को तिसिया निवासी शंकर शाही की पत्नी सबिता देवी को डॉक्टरों ने खून की कमी बताई, जिससे परिवार के लोग बेहद चिंतित हो गए। परिजनों ने जब जय श्रीराम समिति से संपर्क किया, तो संगठन ने तुरंत पहल की।