लोहरदगा: लोहरदगा में होली का धमाल: DJ की धुन पर थिरके लोग, रंग-गुलाल में सराबोर शहर, कड़ी सुरक्षा रही
लोहरदगा में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में होली की मस्ती अपने चरम पर पहुंच गई। लोग सड़कों पर उतरकर रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए, DJ की तेज धुनों पर युवा झूमते दिखे, तो बच्चे पिचकारियों से रंग बरसाकर होली का आनंद ले रहे थे। हर गली, हर चौक पर लोग उत्साह से सराबोर नजर आए।